संन्यास ले चुके रैना को पीएम मोदी का पत्र, लिखा- रिटायरमेंट लेने के लिए बहुत युवा हैं आप

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और भारतीय टीम के शानदार क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. उनके इस संन्यास की घोषणा के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैना को पत्र लिखकर भारतीय क्रिकेट में योगदान के लिए धन्यवाद कहा। बता दें मोदी ने बीते दिन की कैप्टन कूल “धोनी” को भी पत्र लिखकर उनके योगदान के लिए आभार जताया था। सुरेश रैना को लिखे पत्र में पीएम मोदी ने ना केवल उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का बेहतरीन फील्डर बताया बल्कि पत्र में प्रधानमंत्री ने रैना को नई पारी के लिए शुभकामनाएं भी दी.
रैना ने सोशल मीडिया पर कहा शुक्रिया।
पीएम मोदी से इस लेटर के मिलने के बाद रैना ने इंस्टाग्राम और अपने ट्विटर पर खुद यह पत्र शेयर किया और लिखा, ‘जब हम खेलते हैं तब अपना खून-पसीना बहाते हैं. फैंस के प्यार से बढ़कर और कोई तारीफ नहीं होती. यह तारीफ और खास बन जाती है जब यह देश के प्रधानमंत्री की ओर से मिले. धन्यवाद नरेंद्र मोदी जी आपके शब्दों और शुभकामनाओं के लिए. जय हिंद’
https://twitter.com/ImRaina/status/1296651450974498817
ये भी पढ़े : तेलंगाना: पावर स्टेशन में लगी भीषण आग, 9 कर्मचारियों के अंदर फंसे होने की आशंका; 6 का चल रहा है इलाज
पीएम मोदी ने कहा – रिटायरमेंट के लिए बहुत युवा है
अपने पत्र की शुरुवात में पीएम ने लिखा 15 अगस्त के दिन आपने वह फैसला किया जो शायद आपकी जिंदगी का सबसे मुश्किल फैसला था. मैं आपके लिए रिटायरमेंट शब्द का प्रयोग नहीं करूंगा क्योंकि आप काफी युवा औऱ जोश से भरे हुए हैं. क्रिकेट फील्ड के बाद आप अपनी अगली पारी के लिए तैयारी कर रहे हैं. आपने हमेशा क्रिकेट को जीया है. आपके सफर की शुरुआत मुरादनगर में काफी जल्दी हो गई थी और फिर आप इसी सपने को लेकर लखनऊ पहुंचे. तबसे क्या शानदार सफर रहा है आपका जहां आपने तीनों फॉर्मेट में देश का प्रतिनिधित्तव किया.
देखें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र






