ताज़ा खबरेंभारत

श्रीनगर में आजादी का जश्न; राज्यपाल मलिक ने फहराया तिरंगा, NSA अजित डोभाल भी मौजूद

गुरुवार को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने तिरंगा फहराया.

स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है. यहां पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल भी मौजूद हैं.

इस दौरान उन्होंने परेड में हिस्सा भी लिया राज्यपाल के संबोधन के दौरान कश्मीर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे.

इस दौरान राज्यपाल ने कहा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा,’सुरक्षाबलों की सख्ती के कारण घाटी में आतंकियों ने हार मान ली है. पत्थरबाजी और आतंकी संगठनों में भर्ती में कमी आई है. मेरी सरकार घाटी में कश्मीरी पंडितों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रतिबद्ध है.’

ALSO READ: जानिए लाल किले के प्राचीर से पीएम के भाषण की 10 ख़ास बातें !

उन्होंने आगे कहा,’मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों से यह कहना चाहता हूं कि आपकी पहचान खतरे में नहीं है. इससे कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है भारत का संविधान हर राज्य के स्थानीयता को फलने-फूलने का मौका देता है.’

केंद्र सरकार के कश्मीर से धारा 370 हटाने के फैसले की तारीफ करते हुए राज्यपाल मलिक ने कहा,’केंद्र सरकार की ओर से किया गया अनुच्छेद 370 में बदलाव एक ऐतिहासिक फैसला है. जम्मू-कश्मीर में इससे विकास के नए द्वार खुलेंगे और कश्मीर के लोगों को इसका लाभ मिलेगा.’

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

  1. Slot tại slot365 có tính năng “xem lại lịch sử quay” – giúp bạn phân tích chu kỳ game, từ đó đưa ra quyết định cược thông minh hơn trong những vòng tiếp theo. TONY02-25O

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button