श्रद्धा हत्याकांड: आरोपी आफताब की वैन पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: बीते दिन FSL दफ्तर के बाहर श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब की वैन पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक बीती रात आफताब जिस पुलिस वैन में सवार था उस पर हमला करने वाले आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. टीम बाकी आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है.
श्रद्धा हत्यकांड के आरोपी आफताब को जेल पूनावाला को ले जा रही पुलिस वैन पर तलवार लेकर कुछ लोगों ने हमला दिया. हमला करने वालों ने गोली मारने की भी धमकी दी. बता दें कि आफताब पर यह हमला एफएसएल ऑफिस के बाहर हुआ. हमले के दौरान आफताब वैन में सवार होकर निकल रहा था, तभी वहां कम से कम 3-4 लोगों ने गाड़ी पर हमला करने की कोशिश की.
गौरतलब है कि श्रद्धा मर्डर केस को लेकर आफताब के लिए लोगों में बेहद गुस्सा देखा जा रहा है. वहीं हमले के दौरान हमलावरों ने कहा कि कोई इस तरह की वारदात को अगर करता है तो उसे हम छोड़ेंगे नहीं.





