ताज़ा खबरें

शराब घोटाले को लेकर ED ने सीएम अरविन्द केजीरवाल को फिर से भेजा समन, 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

शराब घोटाले को लेकर ED ने सीएम अरविन्द केजीरवाल को फिर से भेजा समन, 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

 

दिल्ली मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी मुखिया अरविन्द केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने एक बार फिर से समन भेजा है। ED ने अरविंद केजरीवाल को 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। आप मुखिया अरविन्द केजरीवाल को यह दूसरा समन होगा।

गौरतलब ही कि इससे पहले केजरीवाल को ईडी ने पूछताछ के लिए 02 दिसंबर को भी नोटिस भेजा था। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने नोटिस को गैरकानूनी बताकर नोटिस वापिस लेने की मांग की थी. वह ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे।

ईडी ने केजरीवाल को यह समन ऐसे समय में भेजा है, जब वह 10 दिनों के लिए विपश्यना के लिए जा रहे हैं। वह 19 दिसंबर को विपश्यना के लिए रवाना होंगे। कहा जा रहा है कि केजरीवाल हर साल विपश्यना का 10 दिन का कोर्स करने के लिए जाते हैं। इस साल भी वह 19 से 30 दिसंबर तक विपश्यना में रहेंगे।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल विपश्यना का अभ्यास कहां करेंगे? आप ने उनके स्थान के बारे में जानकारी देने से इनकार किया है। सीएम केजरीवाल पिछले साल भी विपश्यना पर गए थे। उस दौरान तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली का कामकाज संभाला था।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button