ताज़ा खबरेंभारत

वैक्सीन की कमी के चलते दिल्‍ली में रुका 18+ का टीकाकरण; मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने केंद्र से अपील के साथ दिया सुझाव भी

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने बताया कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट देखी जा रही है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम सावधानियां बरतनी छोड़ दें।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आज से 18 से अधिक उम्र के बच्चों का टीकाकरण रोक दिया गया है। केंद्र सरकार ने वैक्सीन की जितनी डोज भेजी थी वो खत्म हो गई है। इसके कारण कई वैक्सीन सेंटरों को बंद कर दिया गया है।

जैसे ही मिलेगा डोज़ तो शुरू होगा टीकाकरण।

केजरीवाल ने आगे काह – कुछ डोज बचे हुए हैं जो आज शाम तक खत्म हो जाएंगे। कल से युवाओं के वैक्सीनेशन के सभी सेंटर बंद हो जाएंगे। हमने केंद्र से और वैक्सीन के डोज की मांग की है। जैसे ही ये डोज हमें मिलते हैं, दिल्ली में फिर से युवाओं का टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।

केंद्र सरकार से की अपील सुझाव।

अब अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र सरकार से वैक्सीन उपलब्ध कराए जाने की अपील की है। उन्होंने कहा, कोरोना के खिलाफ वैक्सीन ही सबसे बड़ा हथियार है। केंद्र सरकार से अपील है कि दिल्ली को वैक्सीन उपलब्ध कराएं, ताकि दोबारा टीकाकरण शुरू किया जाए। साथ ही दिल्ली में वैक्सीन का कोटा भी बढ़ाया जाए।

केजरीवाल ने दिया ये सुझाव।

मुख्‍यमंत्री ने कहा, ‘केंद्र सरकार तुरंत सभी कंपनियों को वैक्सीन बनाने का आदेश दे, ताकि ज्‍यादा से ज्‍यादा टीके मिल सकें। सरकार को अगले 24 घंटे में यह आदेश दे देना चाहिए। साथ ही सभी विदेशी टीकों का इस्‍तेमाल करने की इजाजत मिलनी चाहिए। कुछ देशों के पास ज्‍यादा वैक्‍सीन है, लिहाजा भारत सरकार को उनसे वैक्‍सीन मांगने चाहिए।’

बता दे केजरीवाल ने ये भी बताया कि दिल्ली में कोरोना की रफ्तार काफी कम हो गई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर घटकर 3.5 फीसदी रह गई है लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि कोरोना का खतरा टल गया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button