विमान में धूम्रपान, बीच सड़क पर दारू… कौन है बॉबी कटारिया ? क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली: बॉबी कटारिया, एक बॉडी बिल्डर और Influencer, उस वक्त विवादों में फंस गए जब उनका एक वीडियो जिसमें वह स्पाइसजेट विमान में धूम्रपान करते हुए दिख रहे हैं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
बॉबी ने अपने वायल वीडियो पर सफाई देते हुए कहा कि यह वीडिया का मंचन किया गया है और यह उड़ान वास्तविक नहीं है, बल्कि केवल एक प्रोप प्लेन है जिसमें कोई यात्री नहीं है.
कटारिया का यह वीडियो स्पाइसजेट दुबई-दिल्ली फ्लाइट का है. बॉबी इस विमान में धूम्रपान करते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बता दें कि यात्रियों को किसी भी विमान में लाइटर या धूम्रपान ले जाने की अनुमति नहीं है. हालांकि वीडियो को बॉबी कटारिया के सोशल मीडिया हैंडल से हटा दिया गया है.
#SpiceJet विमान में धूम्रपान कर रहे बॉबी कटारिया का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो देख लोग हुए आग बबूला#WATCH pic.twitter.com/QcY9P7EBaB
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 12, 2022
इस मामले पर स्पाइसजेट ने सफाई पेश करते हुए कहा कि धूम्रपान की घटना दुबई-दिल्ली उड़ान में 20 जनवरी को हुई जब यात्री विमान में सवार हो रहे थे और चालक दल के सदस्य ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया को पूरा करने में व्यस्त थे.
कौन है बॉबी कटारिया ?
गुरुग्राम का रहने वाला बॉबी कटियार एक बॉडी बिल्डर और यूट्यूबर है. ऐसा पहली बार नहीं है जब बॉबी का कोई विडियो विवादों के घेरे में आया हो. बॉबी इससे पहले भी रसूख दिखाने के लिए कई बार ऐसे विवादित वीडोयो को प्रदर्शित कर चुका है.
एक वायरल वीडियो की बात करें तो वह सड़क पर खुलेआम शराब पीता हुआ नजर आ रहा है. बीच सड़क पर उसने कुर्सी डाल रखी है और शराब पी रहा है. जिसके बाद इस मामले में उत्तराखंड के डीजीपी ने जांच के आदेश भी दिए हैं.
https://twitter.com/uttarakhandcops/status/1557362519139766273?s=20&t=Jo2Pm5eF3vc9MI8KQUE56g





