भारत

विधायक बेदी राम ने जूते से रगड़कर उखाड़ दी सड़क, फिर पूछा ऐसे सड़क बनती है?… वीडियो हुआ वायरल

गाजीपुर: उत्‍तर प्रदेश के गाजीपुर का एक वीडियो इन दिनों सुर्खियों मे हैं जिसमें जखनियां से सुभासपा विधायक बेदी राम अपने जूते से रगड़कर खराब सड़क की पोल खोलते नजर आ रहे हैं. देखें यह वीडियो

विधायक बेदी राम के वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क पर पैर को रगड़ते ही सड़क टूटनी शुरू हो जाती है. इसके बाद वह गुस्से में कहते हैं- ऐसे सड़क बनती है? इसी तरह काम किया जाता है? कौन है इस सड़क का ठेकेदार? ये है सड़क की क्‍वालिटी?… बता दें कि यह वीडियो 29 मार्च का बताया जा रहा है.

 

मामला जखनियां क्षेत्र के जंगीपुर-बहरियाबाद-यूसुफपुर को जोड़ने वाली सड़क का है, जो जंगीपुर को यूसुफ़पुर से जोड़ती है. करीब 4.5 किलोमीटर की इस सड़क को लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) द्वारा बनाया जा रहा है. करीब 1 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका था.

 

विधायक बेदी राम ने मीडिया से बात करते हुए बताया, “मैं अपने कार्यालय में बैठकर जनसमस्याओं को सुन रहा था. इसी दौरान मुझे गाजीपुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे खराब सड़क बनने की सूचना ग्रामवासियों के द्वारा मिली, तो मैं मौके पर पहुंचा. उन्होंने आगे बताया कि सड़क मानक के अनुरूप नहीं बनायी जा रही थी और ऐसा निर्माण हो रहा था कि वो 1 साल क्या 6 महीने भी नहीं चलती. इससे सरकार और मेरी दोनों की बदनामी होती. मैंने अपने क्षेत्र के लोगों से कह रखा है कि कहीं भी घटिया निर्माण दिखे, तो तुरंत मुझे अवगत करायें.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button