ICC World Cup 2023ताज़ा खबरें

वर्ल्ड कप के 37वें मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को रौंदा, 243 रनों से दी करारी शिकस्त

वर्ल्ड कप के 37वें मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को रौंदा, 243 रनों से दी करारी शिकस्त

 

आईसीसी विश्व कप 2023 में बीते रविवार कोलकाता के ईडेन गार्डन में हुए 37वें मुकाबले में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी रहा और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 243 रनों से शानदार जीत दर्ज की। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था।

भारतीय क्रिकेट टीम की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को जीत पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किए गए एक ट्वीट में लिखा कि, “हमारी क्रिकेट टीम एक बार फिर विजयी हुई है! दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए टीम को बधाई. बढ़िया टीम वर्क. उन्होंने विराट कोहली को जन्मदिन का शानदार तोहफा भी दिया है, जिन्होंने आज शानदार पारी खेली।’

 

इस जीत ने भारत ने लगातार इस टूर्नामेंट में आठवीं जीत दर्ज की है और अंक तालिका में उसकी अग्रणी स्थिति मजबूत हो गई है। बता दें कि इस दौरान विराट कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन पर वनडे क्रिकेट का अपना 49वं शतक जड़ा। वहीं रवींद्र जडेजा के ऐतिहासिक पांच विकेट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की जोरदार सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button