ताज़ा खबरेंराजनीति

लोकसभा चुनावों में हार के बाद उपेंद्र कुशवाहा को लगा दूसरा झटका, दोनों ही विधायक आरएलडी में शामिल

बिहार की राष्ट्रिय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को रविवार को तब बड़ा झटका लगा जब उनकी पार्टी के दो विधायक, ललन पासवान और सुधांशु शेखर सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए.

बिहार में हुए विधानसभा चुनावों में आरएलएसपी के खाते में केवल दो सीटें आई थी, लेकिन इन सीटों से जीतें आरएलएसपी के दोनों ही विधायकों ने अब पार्टी बदल ली है.

बिहार विधानसभा के स्पीकर ने दोनों विधायकों को जेडीयू में शामिल होने की इजाजत दे दी है.

2013 में गठित आरएलएसपी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने 2014 में एनडीए का हिस्सा रहकर चुनाव लड़ा था और तीन सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी. हालांकि 2019 के चुनावों से पहले सीटों के बटवारे को लेकर छिडे विवाद के चलते उन्होंने भाजपा से अलग होकर राष्ट्रिय लोक दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, जिसमें आरएलएसपी के खाते में पांच सीटें आई थी.

कुशवाहा ने एक साथ दो सीटों से चुनाव लड़ा, लेकिन दोनों ही सीटों पर उन्हें करारी मात का सामना करना पड़ा.

ALSO READ: वाराणसी में पीएम मोदी का रोड शो, शपथ ग्रहण से पहले लोगों का करेंगे धन्यवाद

बिहार विधानसभा में फिलहाल आरजेडी के 80, जेडीयू के 71, रालोसपा के 2 (अब जेडीयू में), कांग्रेस के 27, लोजपा के 2, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (1) और अन्य के खाते में 7 विधायक हैं. इस तरह रालोसपा के दो विधायकों के विलय के बाद जेडीयू की संख्या अब 73 हो गई है.

उपेंद्र कुशवाहा की अगुवाई वाली राष्ट्रिय लोक समता पार्टी के लिए यह एक अस्तित्व का संकट बन कर उभरा है क्योंकि पार्टी से ना ही अब कोई सांसद रहा है और न ही कोई विधायक, जिसके कारण लोकसभा और विधानसभा, दोनों में ही अब पार्टी के प्रतिनिधि नहीं बचे हैं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button