ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों संग PM मोदी ने मनाई दिवाली, अपने सम्बोधन में किये 3 आग्रह

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार की तरह इस बार भी जवानों के साथ दीपावली मना रहे है। इस बार राजस्थान के जैसलमेर के लोंगेवाला में सैनिकों के साथ दिवाली मनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे और उन्हें संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ चीफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, थल सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे भी हैं। गौरतलब है कि जब से पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री पद का पदभार संभाला है तब ही से वो हर साल जवानों ने साथ दिवाली मना रहे है।

बता दे 1971 की जंग का रुख तय करने वाली वो लड़ाई जैसलमेर के इसी रेगिस्‍तानी इलाके में हुई थी और भारतीय सैनिकों ने पाकिस्‍तानी टैंकों को तबाह किया था। बता दे ‘बॉर्डर’ फिल्‍म में यह लड़ाई दिखाई गई है जिसमे सिर्फ दो जवान हुए थे शहीद।

जानें उन्होंने सैनिकों से अपने सम्बोधन में कही कौनसी – कौनसी बातें।

आज दिवाली के मौके पर पीएम मोदी से सैनिकों से अपने सम्बोधन में कहा कि मैं आज आपके बीच प्रत्येक भारतवासी की शुभकामनाएं लेकर आया हूं, आपके लिए प्यार लेकर आया हूं, आशीष लेकर आया हूं. मैं आज उन वीर माताओं-बहनों और बच्चों को भी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, उनके त्याग को नमन करता हूं, जिनके अपने सरहद पर हैं.”

ये भी पढ़े : आज पूरे देश में मनाई जा रही है दीपावली, जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

आप भले बर्फीली पहाड़ियों पर रहें या फिर रेगिस्तान में, मेरी दीवाली तो आपके बीच आकर ही पूरी होती है. आपके चेहरों की रौनक देखता हूं, आपके चेहरे की खुशिया देखता हूं, तो मुझे भी दोगुनी खुशी होती है.

पीएम मोदी ने किये 3 आग्रह।

सैनिकों के हौसलों का भी किया ज़िक्र।

पीएम मोदी ने बोला, “आपके इसी शौर्य को नमन करते हुये आज भारत के 130 करोड़ देशवासी आपके साथ मजबूती से खड़े हैं. आज हर भारतवासी को अपने सैनिकों की ताकत और शौर्य पर गर्व है. उन्हें आपकी अजेयता पर, आपकी अपराजेयता पर गर्व है. दुनिया की कोई भी ताकत हमारे वीर जवानों को देश की सीमा की सुरक्षा करने से रोक नहीं सकती है.”

उन्होंने कहा कि दुनिया का इतिहास हमें ये बताता है कि केवल वही राष्ट्र सुरक्षित रहे हैं, वही राष्ट्र आगे बढ़े हैं जिनके भीतर आक्रांताओं का मुकाबला करने की क्षमता थी

जवानों के लिए दीया जलाने की कर चुके अपील।

पीएम मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों से अपील की कि वे दीपावली पर सैनिकों के सम्मान में एक दीया जरूर जलाएं। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘इस दीपावली हम सभी एक दीया उन सैनिकों के सम्मान में जलाएं जो निडर होकर देश की रक्षा करते हैं। सैनिकों की अनुकरणीय बहादुरी के लिए उनके प्रति शब्दों से कृतज्ञता ज्ञापित करने की भावना न्याय नहीं कर सकती। हम सीमाओं पर डटे सैनिकों के परिवार वालों के प्रति भी कृतज्ञ हैं।’’

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button