ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

लिंचिंग के लिए ज़िम्मेदार संगठनों का है संघ परिवार से संबंध: असदुद्दीन ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा कि ‘जय श्री राम’ और ‘वंदे मातरम’ का जाप नहीं करने के लिए देशभर में लोगों को पीटा जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए सिर्फ दलित और मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है और इस तरह की लिंचिंग के लिए जिम्मेदार संगठन संघ परिवार से संबंध रखते हैं.

उन्होंने कहा, “जय श्रीराम और वंदे मातरम के नारे नहीं लगाने वालों को पीटा जा रहा है. यह घटनाएं कम नहीं हो रही हैं. केवल मुस्लिम और दलितों को टारगेट किया जा रहा है. इसके पीछे जो भी संगठन हैं, उनका संबंध संघ परिवार से है.”

ओवैसी का बयान उस हालिया घटना के एक दिन बाद आया है, जिसमें एक मुस्लिम लड़के को अज्ञात पुरुषों ने ‘जय श्री राम’ का जाप नहीं करने के लिए पीटा था. पुलिस ने कहा था कि यह घटना तब हुई जब कानपुर के किदवई नगर की एक मस्जिद में बारा निवासी मोहम्मद ताज ‘नमाज’ अदा करने के बाद घर लौट रहा था.

ALSO READ: भारत ने रूस के साथ 200 करोड़ रुपये के एंटी टैंक मिसाइल सौदे पर किए हस्ताक्षर

बता दें कि पिछले दिनों झारखंड के जमशेदपुर में भीड़ द्वारा एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले को लेकर भी ओवैसी ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा था.

झारखंड के जमशेदपुर में 24 साल के युवक तबरेज अंसारी  को चोरी के शक में भीड़ ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था, जिस दौरान उससे जबरन जय श्री राम और जय हनुमान भी बुलवाया गया था. घटना के बाद इलाज के दौरान अंसारी की मौत हो गयी थी. उस समय भी ओवैसी ने संघ और भारतीय जनता पार्टी पर देश का माहोल बिगाड़ने का आरोप लगाया था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button