खेलताज़ा खबरें

लाइन जज को गेंद लगने के चलते नोवाक जोकोविच यूएस ओपन से किए गए बाहर

दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच अजीबोगरीब तरीके से यूएस ओपन से बाहर हो गए हैं। दरअसल, उन्होंने टेनिस बॉल को लाइन पर खड़े जज के जबड़े पर मार दिया जिसकी वजह से उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।

ये है पूरी घटना।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ये वाकया उस समय हुआ जब जोकोविच रविवार को अपने चौथे राउंड के मैच में पाब्लो कैरोनो बुस्टा के खिलाफ पहले सेट में 5-6 से पीछे चल रहे थे।

प्वाइंट हारने के बाद जोकोविच ने गेंद को गुस्से में अपने पीछे मारा जो उनके पीछे खड़ी लाइन जज को जा लगी। गेंद लगते ही वह गिर पड़ीं। इसके बाद जोकोविच और टूर्नामेंट के अधिकारियों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई और फिर जोकोविच को मैच से डिसक्वालिफाई कर दिया गया। आखिर में जोकोविच बुस्टा से हाथ मिलाकर कोर्ट से बाहर चले गए।

https://twitter.com/ScottMcG123/status/1302729620400336897

ये भी पढ़े : IPL 2020 का शेड्यूल जारी, जानिए किन टीमों के बीच होगा पहला मैच

हालांकि उन्होंने जज को जानबूझकर चोट नहीं पहुंचाई थी। गेंद से चोट लगने के बाद जज कुछ देर के लिए गिर पड़े थे। जोकोविच पाब्लो करेनो बुस्टा के खिलाफ मुकाबला कर रहे थे तभी ये वाकया हुआ।

अमेरिकी टेनिस संघ का बयान।

अमेरिकी टेनिस संघ (यूएसटीए) ने अपने एक बयान में कहा, “ग्रैंड स्लैम नियम पुस्तिका के अनुसार, उन्हें जानबूझकर किसी को गेंद से या किसी खतरनाक तरीके से मारने या कोर्ट के भीतर लापरवाही से खेलने या परिणामों को गंभीरता से नहीं लेने के कारण अमेरिका ओपन के रेफरी द्वारा 2020 अमेरिका ओपन से बाहर कर दिया गया है।”

यूएसटीए ने आगे कहा, “चूंकि उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है तो जोकोविच अमेरिका ओपन में हासिल किए अपने सभी रैकिंग प्वाइंट्स भी खो देंगे और उन्हें टूनार्मेंट में जीते गए मैच की पुरस्कार राशि को जुर्माने के तौर पर देना होगा। साथ ही इस अपमानजनक घटना के लिए भी उन्हें जुर्माना देना होगा।”

जोकोविच ने घटना पर जताया दुःख।

17 बार ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविच ने बाद में जारी एक बयान में कहा, “पूरी घटना ने मुझे काफी दुखी किया है। मैंने लाइन अधिकारी से बात की और अधिकारियों ने मुझे बताया है कि ईश्वर का शुक्र है वह ठीक है। उसे इतना दुख पहुंचाने के लिए मुझे काफी अफसोस है। मैंने ऐसा जानबूझकर नहीं किया। लेकिन यह बहुत गलत था। उनकी निजता का सम्मान करने के लिए मैं नाम का खुलासा नहीं करूंगा।”

अमेरिका ओपन से अयोग्य करार होने पर उन्होंने कहा, “जहां तक डिस्क्वालिफिकेशन की बात है, तो मुझे अपने भीतर विचार करना होगा और अपनी निराशा पर काम करते हुए उसे एक खिलाड़ी और इनसान के तौर पर बेहतर बनने की प्रेरणा के रूप में इस्तेमाल करना होगा।”

अपने व्यवहार के लिए माफी मांगते हुए जोकोविच ने कहा, “मैं अमेरिका ओपन और इससे जुड़े सभी लोगों से अपने व्यवहार के लिए माफी मांगता हूं। मैं अपनी टीम और परिवार के अडिग समर्थन के लिए आभारी हूं। इसके साथ ही अपने फैंस के लिए भी जो हमेशा मेरे साथ खड़े हैं। थैंक्यू और आईएम सॉरी।”

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button