ताज़ा खबरेंभारत

“लद्दाख की एक इंच भी जमीन चीन ने नहीं ली है, यह एक झूठ है…”: जनसभा में राहुल गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी लद्दाख दौरे पर हैं जहां आज उन्होंने कारगिल से एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया. जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “लद्दाख एक रणनीतिक स्थान है…एक बात तो साफ है कि चीन ने भारत की ज़मीन छीनी है…दुख की बात है कि विपक्ष की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि लद्दाख का एक इंच भी चीन ने नहीं लिया है, यह एक झूठ है…”

 

राहुल ने कारगिल के लोगों की बहादुरी की भी तारीफ की. अपने संबोधन में राहुल ने कहा- जब भी बॉर्डर पर जंग हुई है, तब कारगिल के लोग एक आवाज पर भारत के साथ खड़े हुए हैं.

 

उन्होंने आगे कहा, कुछ महीने पहले हम कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चले थे, इसे ‘भारत जोड़ो यात्रा’ नाम दिया था. हमारा लक्ष्य देश में भाजपा-आरएसएस द्वारा फैलाई गई नफरत और हिंसा के खिलाफ खड़ा होना था…यात्रा से जो संदेश निकला वह था- ‘नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोलने निकले हैं’,यही आपकी भी सोच है और पिछले कुछ दिनों में मुझे खुद ये देखने को मिला. यात्रा के समय सर्दियों में बर्फबारी के कारण मैं लद्दाख नहीं जा सका. यह मेरे दिल में था कि मैं लद्दाख में यात्रा करूं और इस बार मैंने इसे मोटरसाइकिल पर आगे बढ़ाया.

 

बता दें कि, कारगिल में अपने लद्दाख दौरे का समापन करके राहुल श्रीनगर निकल जाएंगे. यह उनका निजी दौरा है. वह हाउसबोट और होटल में दो दिन बिताएंगे. शनिवार को राहुल की मां सोनिया भी श्रीनगर पहुंचेंगी. जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने बताया, यह उनका फैमिली टूर है. इस दौरान वह कोई पॉलिटिकल मीटिंग नहीं करेंगे.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button