ताज़ा खबरें

लखनऊ: विकास नगर सेक्टर- 4 लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की हुई मौत

लखनऊ: विकास नगर सेक्टर- 4 लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की हुई मौत

सोमवार को लखनऊ के विकास नगर में एक घर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। यहाँ विकासनगर सेक्टर चार में एक व्यापारी के घर में आग लग गई। आगजनी के दौरान उनकी बुर्जुग पत्नी पहले तल में फंस गयी जबकि बेटी किसी तरह से बाहर निकल आयी। धुआं और आग की लपटों के बीच फंसकर व्यवसायी की पत्नी की हालात गंभीर हो गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सीढ़ी लगाकर उन्हें निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे। जिसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गयी।

विकासनगर सेक्टर चार में रहने वाले व्यवसायी राजकुमार की कई साल पहले मृत्यु हो गई थी। घर पर बुजुर्ग पत्नी शशि और बेटी रिचा रहती है। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पहले तल पर आग लग गई। दोनों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की लपटें विकराल होती देख मोहल्ले वालों ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने पानी फेंकना शुरू किया और दमकल को सूचना दी। इंदिरानगर, हजरतगंज समेत कई फायर स्टेशनों से दमकल कर्मी पहुंचे।

इस बीच रिचा किसी तरह से बाहर निकल आई पर शशि फंस गईं। दमकल कर्मियों ने पड़ोस के घर से सीढ़ी लगाकर शशि को किसी तरह बाहर निकाला। धुएं और आग की लपटों के कारण शशि की हालत नाजुक हो गई। उन्हें क्षेत्र स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत होगयी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button