IPL 2023खेल

रोहित को मिला बर्थडे गिफ्ट, मुंबई ने RR को 6 विकेट से हराया

MI vs RR: आईपीएल 2023 के 42वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हराकर टीम के कप्तान रोहित शर्मा को उनके बर्थडे पर जीत का गिफ्ट दिया.

 

मुंबई के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने बहतरीन प्रदर्शन करते हुए 213 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए. राजस्थान की तरफ से युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने तूफानी पारी खेलते हुए अपना पहला शतक जड़ा. जायसवाल ने महज 62 गेंदों में 8 छक्के और 16 चौकों की मदद से 124 रन बनाएं.

 

213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही. मुंबई ने 14 के स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया. बावजूद इसके मुंबई ने 6 विकेट से यह मैच अपने नाम किया. मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने शानदार 55 रनों की पारी खेली वहीं ग्रीन ने भी शानदार 44 रन बनाए. बात करें जीत की तो उसमें सबसे ज्यादा योगदान रहा ऑल-राउंडर टिम डेविड का जिन्होंने आखिरी ओवर में तीन गेंद पर तीन छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button