ताज़ा खबरें

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी से फ़ोन पर की बात, यूक्रेन युद्ध और वैनगर आर्मी के विद्रोह पर हुई चर्चा

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी से फ़ोन पर की बात, यूक्रेन युद्ध और वैनगर आर्मी के विद्रोह पर हुई चर्चा

 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज यानी शुक्रवार को पीएम मोदी से फ़ोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच वैनगर के विद्रोह और रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा की। राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम को रूस के हालिया घटनाक्रम की जानकारी दी। यूक्रेन के हालात पर चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने बातचीत और कूटनीति का अपना आह्वान दोहराया।

जानकारी के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टेलीफोन के जरिए बातचीत की। इस दौरान यूक्रेन के आसपास की स्थिति और वैगनर मुद्दों पर बात हुई। दोनों ने इन्हें कैसे हल किया जाए, इस पर बात की।

इस दौरान पीएम मोदी ने शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए रूस के नेतृत्व में उठाए गए कदमों का समर्थन किया। इसके साथ शंघाई सहयोग संगठन और जी20 में सहयोग को लेकर भी मोदी और पुतिन के बीच बात हुई।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button