ताज़ा खबरें

रुड़की से देहरादून के मैक्स अस्पताल में स्थानांतरित हुए ऋषभ पंत, पीएम मोदी ने ट्वीट कर जल्दी ठीक होने की कामना की

रुड़की से देहरादून के मैक्स अस्पताल में स्थानांतरित हुए ऋषभ पंत, पीएम मोदी ने ट्वीट कर जल्दी ठीक होने की कामना की

 

कर दुर्घटना में घायल होने के बाद पहले भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को प्राथमिक उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। ऋषभ पंत के घायल होने की खबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी के लिए ट्वीट किया और उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की है। ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा,’ मशहूर क्रिकेटर ऋषभ पंत के हादसे से व्यथित हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।’

 

बता दें कि आज यानी शुक्रवार को भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की जाते समय गंभीर कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। उनकी कार हरिद्वार जिले के मंगलौर और नरसन के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। इसके बाद प्राथमिक उपचार के लिए पहले उन्हें रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया बाद में देहरादून के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया।  हादसा मंगलौर थाना क्षेत्र के एनएच-58 पर हुआ.”

जानकारी के मुताबिक कार में सवार पंत की पीठ, माथे और पैर में चोटें आई हैं। दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर दुर्घटना के समय पंत अपनी कार चला रहे थे।  उस वक्त पंत कार में अकेले थे। बताया जा रहा है कि नींद में झपकी आने की वजह से कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई. एक्सीडेंट के बाद उनकी कार पूरी तरह से जल गई। जान बचाने के लिए पंत खिड़की का सीसा ताेड़कर खुद बाहर निकले।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button