ताज़ा खबरें

रिया चक्रवर्ती पर NCB ने लगाए गंभीर आरोप, दिवंगत सुशांत से जुड़े इस मामले में बनाया आरोपी

नई दिल्ली: बॉलिवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की मुश्कीले बढ़ती नजर आ रहीं हैं. बुधवार को देश की एंटी-ड्रग्स एजेंसी ने रिया पर सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े एक ड्रग मामले में आरोप लगाया है.

 

एंटी ड्रग्स एजेंसी के मुताबिक दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने अपने भाई सहित कई अन्य आरोपियों से ड्रग्स खरीदकर सुशांत को दिया था. एजेंसी द्वारा दायर चार्जशीट में 2020 में सुशांत सिंह की आत्महत्या के बाद शुरू की गई हाई-प्रोफाइल जांच में रिया और 34 अन्य लोगों को आरोपी के रूप में नामित किया गया है.

 

सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े इस ड्रग्स केस में एजेंसी ने रिया चक्रवर्ती सहित 34 अन्य लोगों को आरोपी बनाया है. रिया अगर इस मामले में दोषी साबित होती हैं तो उन्हें कम से कम 10 साल की सजा हो सकती है.

 

आपको बता दें कि इससे पहले रिया को सिंतबर, 2020 में करीब एक महीने तक जेल में बंद रखा गया था. जिसके बाद मुंबई हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी.

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button