ताज़ा खबरें

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आज, जानें क्या है इसका इतिहास और इस साल की थीम 

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आज, जानें क्या है इसका इतिहास और इस साल की थीम 

 

भारत में आज यानी 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।  यह प्रतिवर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है।  यह दिन हर साल विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्‍य से मनाया जाता है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर नेशनल साइंस डे पर वैज्ञानिकों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सभी वैज्ञानिकों और अन्वेषकों को मेरी शुभकामनाएं। भारत विज्ञान की दुनिया में अनगिनत प्रगति कर रहा है और अनुसंधान और नवाचार के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र का पोषण कर रहा है।’

क्या है इसका इतिहास  

देश में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। 28 फरवरी का संबंध ‘रमन प्रभाव’ की खोज से है। भारत के माहन वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने 28 फरवरी 1928 को ही ‘रमन प्रभाव’ की खोज की। जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

तभी से 28 फरवरी को भारत में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। भारत में वैज्ञानिक, शैक्षिक, चिकित्सा, तकनीकी, अनुसंधान और सभी कॉलेज, विश्वविद्यालय, शैक्षणिक संस्थान, वैज्ञानिक, शोधकर्ता इस दिन को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। इसका उद्देश्य भारतीयों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करना है।

क्या है इस साल की थीम

इस साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम “वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान” है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नेशनल मीडिया सेंटर, नई दिल्ली में इस विषय का खुलासा किया। थीम का मतलब है कि भारत समेत पूरी दुनिया 2023 में नई वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रही है। इन चुनौतियों का सामना करने और विश्व कल्याण के लिए विज्ञान के महत्व को उभारना जरूरी है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button