ताज़ा खबरें

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति समेत इन नेताओं ने राजघाट पर बापू को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति समेत इन नेताओं ने राजघाट पर बापू को दी श्रद्धांजलि

 

देश आज यानी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी का जन्म दिन मना रहा है। अंग्रेजों से भारत को आजादी दिलाने में बापू ने अपना अहम योगदान दिया था। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर बापू ने देश को गुलामी की ज़ंजीरों से मुक्त करवाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। गुजरात के पोरबंदर में महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था। आज भारत उनकी 154वीं जयंती मना रहा है।

गांधी जयंती के साथ-साथ आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का भी जन्मदिन है। लाल बाहदुर देश के तीसरे प्रधानमंत्री थे। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1904 में हुआ था। देश आज उनकी 119वीं जयंती माना रहा है।

भारत के दो अनमोल रत्नों की जयंती पर देश के सभी बड़े नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद कर रहे हैं। इसी क्रम में आज प्रधानमत्री मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने दिल्ली के राजघाट पर उन्हें पुष्प अर्पित किए।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

 

 

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती पर विजयघाट पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की।

 

 

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

 

 

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयघाट पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की।

 

 

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती पर विजयघाट पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की।

 

महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

 

महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने विजयघाट पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की

 

महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

 

महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button