ताज़ा खबरेंभारत

राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी ने दशहरे पर देश को शुभकामनाएं दी

दशहरा के मौके पर आज यानि मंगलवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को शुभकामनाएं दीं.

राष्ट्रपति कोविंद ट्वीट कर लिखा, “दशहरा पर्व पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं। यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का उत्सव है। इस पर्व के माध्यम से हमें जीवन में ईमानदारी और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। मेरी कामना है कि यह त्योहार देश के लोगों के लिए खुशियां और समृद्धि लेकर आए। ”

वही प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट किया और साथ ही एक वीडियो भी साझा की. “विजयादशमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं,” उन्होंने ट्वीट किया.

ALSO READ: जाने दिल्ली में दशहरे पर रावण दहन देखने के लिए सबसे अच्छी जगाहे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर लिखा, “विजयादशमी के शुभ अवसर पर आपको शुभकामनाएं।”

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button