ताज़ा खबरें

राज्‍यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने इन उम्मीदवारों पर जताया भरोसा, यहां देखें पूरी लिस्ट

राज्‍यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने इन उम्मीदवारों पर जताया भरोसा, यहां देखें पूरी लिस्ट

 

भारतीय जनता पार्टी आगामी राज्‍यसभा चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों के नामों की सूची जारी की है। 10 जून को राज्यसभा की 57 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। 31 मई को नामांकन की आखिरी तारीख है। इसी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है, जिसमें मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और हरियाणा के उम्मीदवारों का नाम शामिल है। बता दें कि कर्नाटक से निर्मला सीतारमण और महाराष्ट्र से पीयूष गोयल इस लिस्ट में शामिल हैं।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने अलग-अलग राज्‍यों में होने वाले आगामी राज्‍यसभा चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों के नामों की सूची जारी की है। इसमें मध्‍यप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्‍ट्र, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, बिहार और हरियाणा के लिए उम्‍मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इनमें , जिनमें केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल और निर्मला सीतारमण को क्रमश: महाराष्ट्र और कर्नाटक से उम्मीदवार बनाया गया है। इन 16 उम्मीदवारों में से छह उत्तर प्रदेश से हैं।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button