राजस्थान: जयपुर में पीएम मोदी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

राजस्थान: जयपुर में पीएम मोदी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान पहुंचे हैं, इस दौरान पीएम मोदी ने जयपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके साथ ही संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राजस्थान सरकार और मध्य प्रदेश सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किया।
#WATCH जयपुर, राजस्थान: संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राजस्थान सरकार और मध्य प्रदेश सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जा रहे हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समझौता… pic.twitter.com/TGUADGF0kI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 17, 2024
इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बीते 1 वर्ष में राजस्थान के विकास को नई गति, नई दिशा देने में भजनलाल जी और उनकी पूरी टीम ने बहुत परिश्रम किया है। ये पहला वर्ष एक प्रकार से आने वाले अनेक वर्षों को मजबूत नींव बना है। आज का उत्सव सरकार के एक साल पूरा होने तक सीमित नहीं है, ये राजस्थान के फैलते प्रकाश का भी उत्सव है, राजस्थान के विकास का भी उत्सव है। अभी कुछ दिन पहले ही मैं निवेश शिखर सम्मेलन के लिए राजस्थान आया था। देश और दुनिया भर के बड़े-बड़े निवेशक यहां जुटे थे। आज यहां 45-50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। ये परियोजना राजस्थान में पानी की चुनौती का स्थायी समाधान करेंगे।”
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस कभी आपके जीवन से पानी की मुश्किले कम नहीं करना चाहती थी… कांग्रेस समाधान के बजाय राज्यों के बीच जल विवाद को ही बढ़ावा देती रही। राजस्थान ने इस कूटनीति के कारण बहुत कुछ भुगता है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “अभी कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र में भाजपा ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई है और चुनाव नतीजों के हिसाब से देखें तो वहां भी लगातार तीसरी बार बहुमत मिला है। वहां भी पहले से कहीं अधिक सीटें भाजपा को मिली हैं। इससे पहले हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। हरियाणा में भी पहले से ज्यादा बहुमत लोगों ने दिया है। अभी हुए राजस्थान के उपचुनाव में भी हमने देखा है कि कैसे भाजपा को लोगों ने जबरदस्त समर्थन दिया है। ये दिखाता है कि भाजपा के काम और भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत और आज जनता-जनार्दन को कितना विश्वास है।”
उन्होंने कहा कि, “इस समझौते से राजस्थान और मध्य प्रदेश दोनों राज्य के विकास में तेजी आएगी। आज ही ईसरदा लिंक परियोजना का शिलान्यास हुआ है। इस समझौते से हरियाणा और राजस्थान को फायदा होगा।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” मैं जब गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब मां नर्मदा का पानी गुजरात के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने का बड़ा अभियान चलाया था। तब उसे रोकने के लिए भी कांग्रेस द्वारा और कुछ एनजीओ द्वारा तरह-तरह के हथकंडे अपनाए गए।”





