भारत

राजस्थान की पहली ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे PM Modi

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान को नई सौगात देने वाले हैं. आज यानि 13 अप्रैल 2023 को पीएम राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

 

दरअसल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान को यह सौगात वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से देंगे. वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस ट्रेन की नियमित सेवा आज से शुरू होगी और यह अजमेर एवं दिल्ली कैंट के बीच चलेगी. यह ट्रेन जयपुर, अलवर और गुड़गांव में भी रुकेगी.

 

वंदे भारत एक्सप्रेस अजमेर से दिल्ली कैंट की दूरी 5 घंटे 15 मिनट में तय करेगी. इस मार्ग की वर्तमान में सबसे तेज ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस है जो दिल्ली कैंट से अजमेर के बीच का सफर 6 घंटे 15 मिनट में तय करती है. इस प्रकार वंदे भारत एक्सप्रेस उस मार्ग पर चलने वाली वर्तमान सबसे तेज ट्रेन की तुलना में 60 मिनट तेज होगी.

 

बता दें कि, यह ट्रेन राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों, पुष्कर और अजमेर शरीफ दरगाह सहित अन्य स्थानों से कनेक्टिविटी में सुधार लगाएगी. इन जगहों पर हर साल भर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं.

 

कितना होगी किराया ?

दिल्ली-अजमेर वंदे भारत AC चेयर कार के लिए आपको 1250 रुपये चुकाने होंगे. जबकि एक्ज़ेक चेयर कार का किराया 2270 रुपये होगा.

 

दिल्ली-जयपुर वंदे भारत– AC चेयर कार के लिए 1050 रुपये किराया रखा गया है. वहीं एक्ज़ेक चेयर कार के लिए 1845 रुपये आपको चुकाने होंगे.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button