ताज़ा खबरेंभारतराजनीति

राजनाथ सिंह मंगलवार को करेंगे लखनऊ से नामांकन दाखिल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 2019 लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए तैयार हैं.

जहां राजनाथ मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे, वहीं विपक्ष को केंद्रीय मंत्री के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करना अभी बाकी है.

नामांकन दाखिल करने से पहले, राजनाथ सिंह ने हनुमान सेतु मंदिर में पूजा अर्चना की.

2009 में राजनाथ सिंह गाजियाबाद से चुनाव लड़े लेकिन 2014 में वे लखनऊ चले गए.

वह अपने कागजात दाखिल करने से पहले जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय तक एक रोड शो का नेतृत्व करेंगे.

इससे पहले, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ थे, लेकिन चुनाव आयोग के 72 घंटे के प्रतिबंध के कारण अब वो उनके साथ नज़र नहीं आएंगे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button