ताज़ा खबरें

राजधानी दिल्ली में आफत की बारिश, कई इलाकों में जलभराव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली: मानसून की बारिश इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली के लिए मुसीबत की बारिश बन कर बरस रही है. राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति देखने को मिली. संसद भवन परिसर का भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें सड़क पर जलजमाव देखा जा सकता है. यही हालत नोएडा और ग्रेटर नोएडा के भी कई हिस्सों में देखने को मिले हैं. मौसम विभाग ने अगले 2 घंटे में और अधिक बारिश का अर्लट जारी किया है.

मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में अगले 2 घंटे में और अधिक बारिश की आशंका जतायी है. गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में लोग गर्मी से परेशान थे. लोगों को काफी दिनों से झमाझम बारिश का इंतजार था.

 

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button