ताज़ा खबरेंभारत

योगी सरकार ने यूपी के सभी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में लगाया मोबाइल फोन पर प्रतिबंध

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा इस आशय का एक सर्कुलर जारी किया गया है। सर्कुलर में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के अंदर मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध का उल्लेख किया गया है।

छात्रों को अब विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के अंदर मोबाइल फोन लेने या उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी। यह प्रतिबंध राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षकों पर भी लागू है।

उच्च शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रों के लिए बेहतर शिक्षण माहौल सुनिश्चित करने के लिए यह सर्कुलर जारी किया। सरकार ने पाया कि बड़ी संख्या में छात्र और शिक्षक कॉलेज में घंटों मोबाइल फोन पर अपना बहुमूल्य समय व्यतीत कर रहे थे।

ALSO READ: ब्लैकलिस्ट होने से फिर बचा पाकिस्तान, FATF ने दिया फरवरी 2020 तक का समय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही अपनी आधिकारिक बैठकों के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगा चुके है, जिसमें कैबिनेट बैठकें भी शामिल है. यह फैसला कुछ मंत्रियों और अधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण बैठकों के दौरान व्हाट्सएप पर संदेश पढ़ने में व्यस्त पाए जाने के बाद लिया गया।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button