ताज़ा खबरेंभारत

यूपी : देवरिया में नाले में डूब रहा था मासूम, जान बचाने वर्दी पहने ही नाले में कूद पड़े यातायात उप निरीक्षक

उत्तरप्रदेश के देवरिया में एक पुलिस वाले ने ऐसा काम किया कि आज उनके हौसले और जज्बे की मिसाल प्रशासन के साथ- साथ जनता भी दे रही है। सबसे पहले बता दे देवरिया पुलिस के सब इंस्पेक्टर रामवृक्ष यादव की ही पुलिस महकमे की तरफ से पीठ थपथपाई जा रही है और सोशल मीडिया पर भी वह हीरो बन गए हैं।

ये था मामला।

दरअसल देवरिया में सुभाष नगर चौक के पास एक बच्चा गहरे नाले में गिर गया था। नाला इतना गहरा था कि जरा भी देर होती तो बच्चे की सांसें थम सकती थीं। इसी बीच रामवृक्ष यादव को पता चला कि बच्चे के प्राण संकट में हैं। जब लोग इस हादसे को तमाशे की तरह देख रहे थे तब तक तो सब इंस्पेक्टर रामवृक्ष यादव ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए कई फीट गहरे नाले में छलांग लगा दी। उनके इस साहस मासूम को नया जीवन दान दे दिया है। दरअसल बच्चा अपने परिवार के साथ जा रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नाले में गिर गया था।

ये भी पढ़े : आईआईटी दिल्ली के स्टार्टअप ने लॉन्च की रोगाणु-रोधी पेयजल बोतलें

बहन ने लगायी थी मदद की गुहार।

बच्चे की जान खतरे में देखकर उसकी बहन बचाने की गुहार लगाने लगी। आवाज सुनकर टीएसआई रामवृक्ष यादव ने जरा भी देर नहीं लगाई और फौरन नाले में कूद गए। इस दौरान वहां मौजूद चश्मदीदों ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यूपी पुलिस ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए रामवृक्ष यादव के जज्बे की दिल खोलकर तारीफ की है। उन्हें डीजीपी की तरफ से प्रशस्ति पत्र देने का ऐलान किया गया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button