भारतराजनीति

‘मोदी सरनेम’ वाले बयान पर दोषी करार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को मिली जमानत

नई दिल्ली: कथित मोदी सरनेम वाली टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी आज यानी गुरुवार को सूरत कोर्ट में पेश हुए. जहां कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए 2 साल की सज़ा सुनाई. हालांकि राहुल गांधी को कोर्ट से जमानत मिल गई है.

बता दें कि पिछले चार सालों से राहुल गांधी पर मानहानि का मामला चल रहा था. इससे पहले कोर्ट ने 17 मार्च को इस मामले में सभी दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा लिया था.

 

राहुल गांधी ने सूरत कोर्ट के फैसले को लेकर एक ट्वीट करके प्रतिक्रिया दी है. राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी के कोट को उदघृत करते हुए उन्‍होंने लिखा, “मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है. सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन.”

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button