चुनाव 2022ताज़ा खबरें

मैनपुरी उपचुनाव: शुरुआती रुझान में सपा की डिंपल यादव आगे, भाजपा के रघुराज शाक्य हुए पीछे

मैनपुरी उपचुनाव: शुरुआती रुझान में सपा की डिंपल यादव आगे, भाजपा के रघुराज शाक्य हुए पीछे

 

उत्तर प्रदेश के मैनुपरी उपुचनाव के लिए आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट मतपत्रों की गिनती शुरू की गई। जिसके अनुसार शुरुवाती रुझान में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव भाजपा के रघुराज शाक्य से आगे चल रही हैं। आज शाम तक इस सीट के नतीजे घोषित हो जाएंगे। मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। मतदान में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लोकसभा सीट पर कुल 54.37 प्रतिशत मतदान हुआ। बता दें कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी।

मालूम हो कि डिंपल यादव को मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी हैं। डिंपल यादव दो बार कन्नौज से सांसद चुनी जा चुकी हैं। इस बार भी वह मुख्य मुकाबले में शामिल हैं।

मैनपुरी समाजवादी पार्टी का गढ़ कहा जाता है। इसलिए भाजपा ने इस बार जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के निवासी रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया। रघुराज सिंह शाक्य इटावा से दो बार सांसद और एक बार विधायक रहे चुके हैं। तीनों ही बार वे सपा के टिकट पर ही चुने गए थे। बाद में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।

पा और भाजपा के अलावा अन्य चार प्रत्याशी भी लोकसभा उपचुनाव के मैदान में हैं। इसमें भारतीय कृषक दल के प्रमोद यादव, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह धनगर के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा देवी और सुरेश चंद्र शामिल हैं।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button