ताज़ा खबरें

“मुझे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं, वो मुझे इग्नोर…”: दिल्ली में 16 वर्षीय लड़की की हत्या करने वाले साहिल ने कबूला जुर्म

नई दिल्‍ली: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की को करीब 20 चाकुओं से वार कर पत्थर से कुचलकर हत्या करने वाला आरोपी साहिल अब पुलिस की गिरफ्त में है. आरोपी ने ने दिल्‍ली पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया है. साहिल का कहना है कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है.

 

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की की निर्मम तरीके से हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों में काफी रोष है. इस बीच आरोपी साहिल ने दिल्‍ली पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया, कि उसे अपने किये गए जुर्म का कोई पछतावा नहीं है. साहिल ने बताया कि वारदात के वक्त बहुत गुस्से में था. इसकी वजह यह भी कि कई दिनों से लड़की उसे नजरअंदाज कर रही थी. बताया जा रहा है कि लड़की, साहिल से ब्रेकअप करना चाहती थी. इसलिए उसने साहिल से दूरी बनानी शुरू कर दी थी, ये बात उसे बर्दाश्‍त नहीं हुई और उसने यह कदम उठाया.

 

16 वर्षीय लड़की की निर्मम तरीके से हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों में काफी रोष है. लेकिन राजधानी दिल्ली में लोगों से भरी रोड़ पर दिन दहाड़े एक 16 वर्षीय मासूम की हत्या हो जाती है, और लोग सड़क पर तमाशमीन बने रहते है. तो क्या अब लोगों का रोष दिखाना वाजिब है ? क्योंकि यह लोग अगर पहले ही सतर्क होते तो शायद उस लड़की की जान बचाई जा सकती थी. या फिर यह घटना होती ही नहीं.

 

खैर अब सवाल यह उठता है कि क्या दिल्ली किसी भी लिहाज से अब सुरक्षित नहीं है…? दिल्ली सरकार के लिए यह अब एक बड़ा सवाल बन गया है.  

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button