ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो साल के भीतर यूपी के हर घर में पानी पहुंचाने का किया वादा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि राज्य के प्रत्येक घर को दो साल के भीतर पाइप से पानी मिलेगा. मुख्यमंत्री योगी ने भारत सरकार के नवगठित जलशक्ति मंत्रालय के मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह कहा.

उन्होंने कहा, ‘हर घर जल योजना का सर्वाधिक लाभ उत्तर प्रदेश की जनता को मिलने जा रहा है. हर घर नल योजना के लिए यूपी ने केंद्र सरकार से 35 हजार करोड़ रुपये की मांग की है. इसमें सबसे ज्यादा लाभ बुंदेलखंड को मिलेगा. यहां पर दो साल के अंदर हर घर में जल मिलेगा.’

योगी ने यहां एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेटों को संबोधित करते हुए कहा,“हर ग्रामीण परिवार को दो साल के भीतर राज्य में पाइप्ड पानी मिलेगा. यह परियोजना अगस्त के अंत तक बुंदेलखंड क्षेत्र से शुरू होगी.”

आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही पाइप्ड वॉटर प्रोग्राम पर काम शुरू कर चुकी है.

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि स्वच्छ गंगा “उनकी सरकार की नंबर एक जिम्मेदारी” है.

ALSO READ: ‘मैं अब कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष नहीं हूं’: राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए नदी के किनारे जिले में समितियों का गठन किया गया है.

योगी ने दावा किया कि आने वाले महीनों में 15 नदियों, जो सूख गई हैं, का कायाकल्प किया जाएगा. आदित्यनाथ ने कहा, “तालाब के पानी के संरक्षण के लिए एक प्रभावी माध्यम हैं और उत्तर प्रदेश सरकार उन्हें फिर से जीवंत करने के लिए काम कर रही है.”

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में वर्षा जल संचयन के बारे में लोगों को शिक्षित किया जाएगा.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button