ताज़ा खबरें

मात्र 2 महीने में टूटा ललित मोदी और सुष्मिता सेन का रिश्ता ! पढ़ें पूरी खबर 

मात्र 2 महीने में टूटा ललित मोदी और सुष्मिता सेन का रिश्ता ! पढ़ें पूरी खबर 

 

उद्योगपति ललित मोदी और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन एक बार फिर इन दिनों चर्चा में हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनके ब्रेकअप के चर्चे जोरो पर चल रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और ललित मोदी के ब्रेकअप की खबरें अफवाह हैं या सच यह तो कहना अभी मुश्किल है। बता दें कि आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर डेटिंग की खबरों की पुष्टि करते हुए एक पोस्ट लिखा था। इसके अलावा उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम की प्रोफाइल फोटो में सुष्मिता सेन के साथ तस्वीर लगाई थी। अब ललित मोदी ने अपनी डीपी से सुष्मिता सेन की फोटो हटा दी है। यही नहीं, उन्होंने अपनी इंस्टा बायो से भी सुष्मिता का नाम हटा दिया है। इसी के बाद से ही दोनों के ही रिश्ते खत्म होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

ललित मोदी (Lalit Modi) ने इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल फोटो बदलते हुए केवल अपनी तस्वीर लगाई है। इसके बैकग्राउंड में भारत का तिरंगा है। फोटो में लिखा है इंडियन प्रीमियर लीग। वहीं, अपने इंस्टा बायो में ललित मोदी ने लिखा है, ‘आईपीएल का फाउंडर।’ इसके अलावा उन्होंने अपनी वेबसाइट का लिंक शेयर किया है। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स  दोनों के रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं।  इससे पहले सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा करने के बाद ललित मोदी ने इंस्टा बायो में लिखा था, ‘नई जिंदगी अपनी पार्टनर इन क्राइम और प्यार सुष्मिता सेन के साथ शुरू कर रहा हूं।’

कयास लगाए जा रहे हैं कि सुष्मिता सेन और ललित मोदी के ब्रेकअप की वजह एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) बने हैं।  हालांकि ब्रेकअप की खबरों पर न तो सुष्मिता सेन और ना ही ललित मोदी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन बीते कुछ दिनों से ललित मोदी के सोशल मीडिया पोस्ट्स में बदलाव देखकर लोग ये अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों के बीच यह रिश्ता खत्म हो गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button