ताज़ा खबरें

महिला को किया सम्मोहित… और सोने के जेवर ले फरार हो गए चोर, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली में सम्मोहित कर सोने के जेवर चुराने का मामला सामने आया है. जहां दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जिन्होंने कथित तौर पर पीड़ितों को सम्मोहित कर उनसे सोने के जेवर चोरी कर भागने की कोशिश की.

 

आपको बता दें कि यह मामला राष्ट्रीय राजधानी के सहदरा जिने का है, पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी नईम और हन्नान जिले में ऐसी करीब सात घटनाओं को अंजाम दे चुकें हैं. साथ ही पुलिस ने बताया कि अपराधी के पास से एक अवैध हथिया (बटन-चालित चाकू) बरामद किया गया है.

 

शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त के अनुसार पिछले महीने दो अज्ञात लोगों द्वारा ठगी की घटना सामने आई थी, जिसमें पीड़िता को जीटीबी अस्पताल में लूटा गया था, जहां वह इलाज कराने आई थी.

 

पीड़िता ने खुलासा किया कि जब वह अपनी दवा लेने के लिए ओपीडी के पास इंतजार कर रही थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसकी बीमारी के बारे में पूछा और उसके कान में कुछ शब्द फुसफुसाए. इसी बीच एक और साथी आया और उसे आंखें बंद करने को कहा.

 

पीड़िता ने कहा कि दोनों ने उसे प्रेरित किया और उसके सोने के झुमके ले गए जो उसने पहने हुए थे.

 

वहीं CCTV फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button