महाराष्ट्र में गाय को मिला ‘राज्य माता’ का दर्जा, शिंदे सरकार ने लिया बड़ा फैसला
महाराष्ट्र में गाय को मिला ‘राज्य माता’ का दर्जा, शिंदे सरकार ने लिया बड़ा फैसला
महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने सोमवार को गाय को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने गाय को ‘राज्य माता’ का दर्जा दिया है। बता दें कि ऐसा करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है। सोमवार को कैबिनेट बैठक में सरकार ने यह फैसला विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लिया है। सरकार के इस फैसले को हिन्दू वोटरों को लुभाने वाला बताया जा रहा है। सरकार का कहना है कि भारत की संस्कृति और हिंदुत्व में गाय की बड़ी महिमा है। इसलिए गाय का संरक्षण किया जाएगा।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “आज की मंत्रिमंडल बैठक में सरकार ने कई फैसले लिए हैं। इसमें गौ माता को ‘राज्य माता’ का दर्जा दिया गया है। यह कई लोगों और संतों की मांग थी। आज हमें इसे पूरा करने में सफलता मिली है। गौ माता को राज्य माता के रूप में मान्यता दी जाएगी.
#WATCH मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “आज की मंत्रिमंडल बैठक में सरकार ने कई फैसले लिए हैं। इसमें गौ माता को ‘राज्य माता’ का दर्जा दिया गया है। यह कई लोगों और संतों की मांग थी। आज हमें इसे पूरा करने में सफलता मिली है। गौ माता को राज्य माता के रूप में मान्यता… pic.twitter.com/0rtfz8JkwQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2024
महाराष्ट्र सरकार के फैसले पर भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कहा, “…महाराष्ट्र सरकार के इस फैसला का मैं स्वागत करती हूं। उत्तर प्रदेश में भी गायों की बहुत अच्छी देख-रेख हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है… विपक्ष का कार्य लोकतंत्र में सवाल उठाना है, उन्हें सही मुद्दों पर सवाल उठाना चाहिए। गाय सबको दूध देती है, मुझे लगता है कि सभी के लिए गोवंश बहुत जरूरी है…”






I learned something new today. Tune into wontumi tv sports today live — Ghanaian TV with sports and news. works great on mobile and desktop. news bulletins, program schedule, replays. Including today’s schedule. works great on mobile and desktop.