ताज़ा खबरें

महाराष्ट्र: पीएम मोदी ने धुले में जनसभा को किया संबोधित, कहा- ‘अगले 5 साल महाराष्ट्र की प्रगति को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे’

महाराष्ट्र: पीएम मोदी ने धुले में जनसभा को किया संबोधित, कहा- ‘अगले 5 साल महाराष्ट्र की प्रगति को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के धुले पहुंचे हैं। यहाँ पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि  “…मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि पिछले ढाई साल में महाराष्ट्र के विकास की जो गति मिली है, उसे रुकने नहीं दिया जाएगा। अगले 5 साल महाराष्ट्र की प्रगति को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। महाराष्ट्र को जिस सुशासन की जरूरत है, वह महायुति सरकार ही दे सकती है। दूसरी तरफ, महाअघाड़ी की गाड़ी में न पहिए हैं, न ब्रेक और ड्राइवर की सीट पर बैठने के लिए भी झगड़ा हो रहा है…”

प्रधानमंत्री मोदी ने धुले में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “हर किसी का राजनीति में आने पर अपना लक्ष्य होता है। हम जैसे लोग जनता की सेवा करने के लिए राजनीति में आए हैं, जबकि कुछ लोगों के लिए राजनीति का आधार लोगों को लूटना है। जब लोगों को लूटने की नीयत रखने वाले महाअघाड़ी जैसे लोग सत्ता में आते हैं, तो वे विकास को रोकते हैं और हर योजना में भ्रष्टाचार करते हैं।”

उन्होंने कहा कि “महाअघाड़ी के लोगों के धोखे से बनी सरकार के ढाई साल आपने देखे हैं। इन लोगों ने पहले सरकार को लूटा और फिर महाराष्ट्र के आप लोगों को भी लूटना शुरू कर दिया। इन लोगों ने मेट्रो परियोजनाओं को रोका, वधावन पोर्ट के काम में बाधा डाली… महाआघाड़ी के लोगों ने हर उस योजना को रोका जो महाराष्ट्र के लोगों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने वाली थी…”

प्रधानमंत्री मोदी ने धुले में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “महिला सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार जो कदम उठा रही है, वह कांग्रेस और उसके गठबंधन को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। महायुति सरकार की लाडकी बहन योजना की चर्चा सिर्फ़ महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है, लेकिन कांग्रेस इसे रोकने के लिए तरह-तरह की साजिशें रच रही है। कांग्रेस के इकोसिस्टम के लोग इस योजना के खिलाफ़ कोर्ट भी जा चुके हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने ठान लिया है कि अगर उन्हें सत्ता मिली तो वे इस योजना को बंद कर देंगे…”

उन्होंने कहा कि, “महाराष्ट्र की हर महिला को इन अघाड़ी वालों से सतर्क रहना होगा। ये लोग कभी भी नारी शक्ति को सशक्त होते नहीं देख सकते। पूरा महाराष्ट्र देख रहा है कि कांग्रेस, अघाड़ी के लोग अब महिलाओं को गाली देने लगे हैं। किस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है… महाराष्ट्र की कोई भी माता-बहन अघाड़ी वालों के इस कृत्य को माफ नहीं कर सकती…”

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button