ताज़ा खबरें

महाराष्ट्र: कंप्रेसर ब्लास्ट से कंपनी में बड़ा हादसा, 3 कर्मचारियों की मौत, 3 हुए घायल

महाराष्ट्र: कंप्रेसर ब्लास्ट से कंपनी में बड़ा हादसा, 3 कर्मचारियों की मौत, 3 हुए घायल

 

महाराष्ट्र के अलीबाग में एक एसी कंप्रेसर में ब्लास्ट के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। यहां अलीबाग के रायगढ़ में एक आरसीएफ कंपनी के कंट्रोल रूम में एसी कंप्रेसर में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट के दौरान 3 लोगों की मौत हो गयी वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना कंट्रोल रूम में चल रहे एयर कंडिशनिंग इंस्टालेशन के दौरान हुई। मृतकों के नाम दिलशाद आलम, फैजान शेख और अंकित शर्मा बताए जा रहे है।

रायगढ़ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर अलीबाग के थल में आरसीएफ यूनिट में कामगारों का एक समूह एयर कंडीशनर की मरम्मत कर रहा था, तभी शाम करीब 4.45 बजे अचानक एसी कंप्रेसर में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच जारी है और हम अलीबाग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करेंगे। उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button