ताज़ा खबरें

मध्य प्रदेश: खरगोन में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, कांग्रेस ने दिया यह जवाब

मध्य प्रदेश: खरगोन में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, कांग्रेस ने दिया यह जवाब

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर एक बड़ा आरोप लगया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश के खरगोन में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पाकिस्‍तान जिंदाबाद नारे लगाये गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश से मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने वीडियो ट्वीट यह आरोप लगया है। लोकेन्द्र ने ट्वीट में लिखा है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा में खुलेआम नारा लगा “पाकिस्तान जिंदाबाद” इसे कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट किया गया , बाद में हटाया गया, लेकिन सच्चाई तो सामने आ गई कि कांग्रेस के दिल में क्या है’

इस पर कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने जवाब देते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने के लिए छेड़छाड़ किया गया वीडियो प्रसारित किया जा रहा है। जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, “भारत जोड़ो यात्रा को अपार जन समर्थन मिलता देख बौखलाई भाजपा ने यात्रा को बदनाम करने के लिए एक डॉक्टर्ड विडियो चलाया है।हम इसके ख़िलाफ़ तुरंत क़ानूनी कार्यवाही कर रहे हैं। हम भाजपा के ऐसे घिनौने हथकंडों के लिए तैयार हैं। उनको करारा जवाब दिया जाएगा।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button