ताज़ा खबरेंभारत

मध्य प्रदेश: 14 साल की नाबालिग से तीन लड़कों ने किया गैंगरेप, PUBG खेलते वक्त हुई थी दोस्ती

देश में महिला सुरक्षा को लेकर उठते सवालों के बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक नाबालिग लड़की से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। गैंगरेप का आरोप तीन लड़कों पर है. शिकायत दी गई है कि वे पबजी गेम खेलने के दौरान दोस्त बने थे और लड़कों ने महीनेभर में लड़की को ब्लैकमेल करके कई बार रेप किया। फिलहाल तीनों लड़कों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

PUBG से ऐसे हुई दोस्ती।

जानकारी के मुताबिक, 14 साल की वह लड़की लॉकडाउन के दौरान पबजी खेलती थी. वहां वह उन तीन लड़कों के संपर्क में आई। फिर वह लड़की उन तीनों के साथ पबजी खेलने लगी और उनमें दोस्ती हो गई। फिर धीरे-धीरे उनके बीच फोन पर बातें भी शुरू हो गई थीं। आरोप है कि सितंबर में तीनों लड़के उस लड़की को रंभा नगर के फ्लैट में लेकर गए जहां उसका कथित रूप से बलात्कार हुआ।

ये भी पढ़े : हाथरस कांड : सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, पीड़ित परिवार की अपील- दिल्ली में हो ट्रायल

और फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का सिलसिला।

घटना के मुताबिक जब सितंबर में तीनों लड़के ने नाबालिक के साथ रंभा नगर के फ्लैट में कथित गैंगरेप को अंजाम दिया तो उन्होंने इसका वीडियो भी बना लिया था, जिसे दिखाकर लड़की को ब्लैकमेल किया गया और महीने में कई बार रेप किया गया।

पुलिस ने फिलहाल तीनों की पहचान कर किया सबको गिरफ्तार।

बता दे बीती बुधवार को लड़की ने अपनी मां को सब बताया जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने फिलहाल तीनों की पहचान करके उन्हें अरेस्ट कर लिया है। तीनों आरोपी फैजुल, रिजवान और फरहान हैं. खबरों के मुताबिक, उन्होंने अपना गुनाह कबूल लिया है और तीनों अब पुलिस की गिरफ्त में है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button