ताज़ा खबरें

मथुरा के पटाखा मंडी में लगी भीषण आग, पुलिसकर्मी समेत कई झुलसे

मथुरा के पटाखा मंडी में लगी भीषण आग, पुलिसकर्मी समेत कई झुलसे

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दिवाली के दिन पटाखा मंडी में भीषण आग लग गयी। यह हादसा मथुरा के थाना राया क्षेत्र स्थित पटाखा बाजार में हुआ। आग ने देखते-देखते कई दुकानों को चपेट में ले लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस घटना में पुलिसकर्मी समेत 12 लोगों की आग में झुलसने की खबर है।

मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ितों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजा कस्बा के मांट रोड स्थित गोपाल बाग में जिला प्रशासन की ओर से 24 अस्थायी पटाखा दुकान लगाने की अनुमति दी गई थी। दीपावली के दिन दोपहर में लोग यहां खरीदारी करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक पटाखा बाजार में आग लग गई। भारी मात्रा में इस बाजार में आतिशबाजी होने के चलते बड़ा हादसा हो गया और करीब 15 दुकानों पर बिक्री के लिए साजे लाखों रुपये के पटाखे फटने लगे।

आग लगते ही बाजार में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। 12 से अधिक लोगों के झुलसने की जानकारी पुलिस ने दी थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button