ताज़ा खबरें

मतदान के बीच गरियाबंद में नक्सलियों द्वारा किया गया हमला, IED ब्लास्ट में ITBP का एक जवान शहीद

मतदान के बीच गरियाबंद में नक्सलियों द्वारा किया गया हमला, IED ब्लास्ट में ITBP का एक जवान शहीद

 

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मतदान के बीच नक्सलियों ने हमला किया। नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंडो तिब्बत पुलिस बल (ITBP) का एक जवान शहीद हो गया है। यह घटना जिले के बड़े गोबरा गांव में हुई है। यह घटना ऐसे वक़्त हुई जब जिले में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान हो रहे थे।

ब्लास्ट की घटना ऐसे वक्त में हुई जब गरियाबंद जिले में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान कराए गए हैं। किसी भी तरह के व्यवधान की आशंका को देखते हुए मतदान केंद्रों में पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं लेकिन इस बीच यह घटना सामने आ रही है। आईईडी विस्फोट की पुष्टि पुलिस विभाग ने की है।

इस घटना में पुलिस अधिकारी का बयान सामने आया है। अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शुक्रवार को नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग में विस्फोट में मतदान दल की सुरक्षा में लगे भारत तिब्बत सीमा पुलिस के प्रधान आरक्षक की जान चली गई है। बता दें कि पहले चरण में 12 नक्सल प्रभावित सीटों पर भी मतदान कराया गया था, 7 नवंबर को कराए गए मतदान के दौरान कुछ स्थानों पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की घटना हुई थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button