भारतराजनीति

मतदान के दौरान नोएडा मतदान केंद्र के बाहर बांटे गए नमो भोजन पैकेट

यूपी के नोएडा से आदर्श अचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है. चुनाव के पेहले चरण के मतदान दौरान कुछ अज्ञात लोग नमो भोजन लोगों के बीच बांटते नज़र आए.

नमो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उपयोग किया जाने वाला एक सामान्य संक्षिप्त नाम है. हालाँकि, खाने के पैकेट पर पीएम मोदी की तस्वीर या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चुनाव चिन्ह नहीं था.

रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा सेक्टर 15 ए में एक मतदान केंद्र के बाहर नमो भोजन पैकेट बांटे गए थे. वितरण, केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा के आगमन से कुछ मिनट पहले हुआ था जो गौतम बौद्ध नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

आदर्श आचार संहिता के तहत, मतदान से 48 घंटे पहले या उसके दौरान किसी भी चुनाव प्रचार अभियान की अनुमति नहीं है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भोजन के वितरण के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज की गई थी या नहीं.

ALSO READ: राहुल गांधी ने अमेठी से भरा नामांकन, मतदान 6 मई को होगा

गौतम बौद्ध नगर संसदीय क्षेत्र में, भाजपा के महेश शर्मा के अलावा, बसपा के सतवीर नागर, कांग्रेस पार्टी के डॉ अरविंद सिंह, और 10 अन्य उम्मीदवार मैदान में हैं.

आज, चुनावों के पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ प्रमुख लोकसभा सीटों के लिए मतदान डाले जा रहे हैं.

जिन संसदीय सीटों पर मतदान चल रहा है, उनमें सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर शामिल हैं. लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

  1. Excellent blog here! Also your website loads up
    very fast! What web host are you using? Can I get your affiliate link to your host?
    I wish my site loaded up as quickly as yours lol

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button