ताज़ा खबरें

मणिपुर में एक बार फिर भड़की हिंसा, गोलीबारी के दौरान 9 लोगों की मौत

मणिपुर: मणिपुर में हिंसा रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. ताजा मिली जानकारी के मुताबिक मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़क उठी है. सूत्रों की माने तो राज्य के खमेनलोक इलाके में गोलीबारी के दौरान 9 लोगों की मौत हो गई है. वहीं अन्य 10 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है.

 

एसपी शिवकांत सिंह ने जानकारी देते हुए कहा, पूर्वी इंफाल के खमेनलोक इलाके में आज सुबह ताजा हिंसा में नौ लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया चल रही है.

हिंसा का यह नवीनतम विस्फोट राज्य में चल रहे शांति बहाली के प्रयासों के लिए एक महत्वपूर्ण झटका है, जो कि मेइतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष के कारण एक महीने से अधिक समय से तनाव से ग्रस्त है. कल रात की घटना के मद्देनजर कर्फ्यू में ढील दी गई है.

 

घटना स्थल खमेनलोक कांगपोकपी और इंफाल पूर्वी जिलों की सीमा के करीब है. पिछले कुछ दिनों से इलाके में तनाव की स्थिति है.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button