ताज़ा खबरें

भोपाल में दो समुदायों के बीच हुई झड़प, दोनों के बीच हुई पत्थर बाजी, आधा दर्जन से ज्यादा हुए घायल

भोपाल में दो समुदायों के बीच हुई झड़प, दोनों के बीच हुई पत्थर बाजी, आधा दर्जन से ज्यादा हुए घायल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल दो समुदायों के बीच झड़प होने की खबर। यहाँ जहांगीराबाद इलाके में दोनों समुदायों के बीच झड़प के दौरान पत्थराव हुआ। इस दौरान खुलेआम सड़कों पर तलवारें भी लहराई गईं। दो गुटों की झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल को छावनी में तब्दील किया गया है। हालात अब नियंत्रण में हैं। इस इलाके के हर कोने में पुलिस द्वारा नजर रखी जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

थाना प्रभारी आशीष उपाध्याय ने बताया कि दो दिन पहले दो पक्षों के युवकों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। उस दिन का बदला लेने के लिए मंगलवार सुबह एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 
गौरतलब है कि मामला दो दिन पहले यानी 22 दिसंबर की शाम का है, जब एक विशेष समुदाय का शख्स तेज गति से गाड़ी लेकर सरदारों की गली से निकल रहा था, उस दौरान दूसरे पक्ष की एक महिला को चोट आई थी।  जिस पर युवक बाइक सवार युवक को समझाने पहुंचा था लेकिन इस दौरान बाइक सवार युवक और उसके साथ मौजूद कुछ लोगों ने एक छोटी लकड़ी निकालकर उस पर हमला कर दिया और उसकी पिटाई कर दी। इस मामले में FIR दर्ज हुई और अब आरोपी शख्स जेल में है।
इसी विवाद को लेकर सोमवार को दोनों पक्षों में पहले बहस शुरू हुई, फिर बात बिगड़ गई और पथराव व मारपीट शुरू हो गई। इतना ही नहीं झड़प के दौरान तलवारें भी लहराई गई। बताया जा रहा है कि मारपीट में लगभग 6 लोग घायल हुए हैं. जिनका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button