ताज़ा खबरें

भूकंप के झटकों से डोली हरियाणा के सिरसा की धरती, रिक्टर स्केल पर 3.2 रही तीव्रता

भूकंप के झटकों से डोली हरियाणा के सिरसा की धरती, रिक्टर स्केल पर 3.2 रही तीव्रता

 

हरियाणा के सिरसा में आज शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी सेंटर के मुताबिक इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 दो मापी गई।  जमीन के दस किलोमीटर नीचे हुई हलचल के कारण धरती में कंपन महसूस किया गया।

सिरसा में पंजाब की सीमा से सटे मंडी डबवाली के पास भूकंप का केंद्र रहा। यह क्षेत्र भूकंप के जोन दो में आता है। आमतौर पर ऐसे क्षेत्र में भूकंप का सबसे कम खतरा रहता है। भूकंप की तीव्रता सिरसा के अलावा राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और पंजाब के अबोहर, बठिंडा और मानसा क्षेत्र में भी महसूस की गई।

जमीन के नीचे फॉल्ट लाइन होती हैं। इसमें अनगिनत दरारें हैं। इन दरारों में गतिविधियां होती हैं। इसके तहत प्लेट मूवमेंट करती हैं। इसके आपस में हल्की सी टकराने पर ही कंपन पैदा होता है। यह कभी भी कहीं भी हो सकता है। इसी वजह से भूकंप के झटके महसूस होते हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button