ताज़ा खबरेंभारत

भारतीय वायुसेना का MIG-21 हुआ क्रैश, हादसे में तीन लोगों की मौत, 2 मकान भी क्षतिग्रस्त

राजस्थान: भारतीय वायुसेना का MIG-21 लड़ाकू विमान आज सुबह राजस्थान के हनुमानगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. फाइटरजेट बहलोल नगर इलाके में एक घर पर जा गिरा. इस हादसे में तीन स्थानिय महिला ग्रामीणों की मौत हो गई है.

SDM अवि गर्ग ने जानकारी देते हुए कहा, सूरतगढ़ एयरपोर्ट से मिग-21 विमान रवाना हुआ था जो यहां बहलोलनगर में गिरा. विमान में एक पायलट था जो सुरक्षित है. विमान गिरने से 3 महिलाओं की मृत्यु हुई है और 3 लोग घायल हैं. तीनों मृतक अलग-अलग परिवार की हैं तो तीनों परिवारों को राज्य सरकार की तरफ से 5-5 लाख रुपए दिए जाएंगे. 2 मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं.

 

पुलिस ने बताया कि विमान के दोनों पायलट सुरक्षित हैं. विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी. वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button