ताज़ा खबरेंराजनीति

पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने सक्रिय राजनीति से संन्‍यास का किया ऐलान

नई दिल्‍ली : भारतीय पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने सक्रिय राजनीति से संन्‍यास लेने का ऐलान कर दिया है. गौतम गंभीर ने यह फैसला आगामी लोकसभा चुनाव से पहले लिया है. गंभीर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है.

 

भाजपा नेता गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, “मैंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुझे अपने राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं. मुझे लोगों की सेवा करने का मौका देने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिल से धन्यवाद देता हूं.”

बता दें कि गौतम गंभीर पूर्वी दिल्‍ली से बीजेपी सांसद हैं. भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपनी पहली सूची आज जारी कर सकती है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस बार कई मौजूदा सांसदों का टिकट कट सकता है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button