AI साइंस-टेक्नोलॉजीताज़ा खबरेंभारत

भारत में इन 7 रूट्स पर भी दौड़ेंगी बुलेट ट्रेन, जमीन अधिग्रहण का काम जल्द शुरू करेगा NHAI

देश में अब जल्द ही बुलेट ट्रेन का नेटवर्क बढ़ने जा रहा है ।भारतीय रेलवे ने हाई स्पीड बुलेट ट्रेनों के लिए सात नए रूट्स को चिन्हित किया है। इसके लिए भारतीय रेलवे और भारतीय राष्ट्रीय हाईवे अथॉरिटी (NHAI) साथ मिलकर जमीन अधिग्रहण का काम जल्द ही शुरू करने जा रहे है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अगुवाई में पिछले दिनों हुई मंत्रियों की बैठक में जमीन अधिग्रहण का काम शुरू करने का फैसला किया गया। बुलेट ट्रैन के नेटवर्क को बढ़ाने के लिए 4 सदस्यीय समिति भी गठित की गई है । बता दे कि हाई स्पीड कॉरिडोर पर ट्रेन 300 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकती हैं, जबकि सेमी हाईस्पीड कॉरिडोर पर ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भागती हैं।

रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में NHAI को पत्र लिखकर इन सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के पूरे डिटेल्स दिए हैं। इसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस मामले में काम तेजी से हो सके, इसलिए NHAI को एक नोडल ऑफिसर नियुक्त करने को कहा गया है।

रिपोर्टों के अनुसार, भारतीय रेलवे देश के 7 महत्वपूर्ण नए मार्गों पर बुलेट ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है।

                                                                                            Representational Image

ये भी पढ़े : 33 साल बाद दसवीं की परीक्षा में मिली कामयाबी, 1987 से ये शख्स दे रहा था 10वीं कक्षा का एग्जाम

इन सात रूटों का हुआ चयन –

दिल्ली से वाराणसी (वाया नोएडा, आगरा और लखनऊ)

वाराणसी से हावड़ा (वाया पटना)

दिल्ली से अहमदाबाद (वाया जयपुर एवं उदयपुर)

दिल्ली से अमृतसर (वाया चंडीगढ़, लुधियाना एवं जालंधर)

मुंबई से नागपुर (वाया नासिक)

मुंबई से हैदराबाद (वाया पुणे)

चेन्नई से मैसूर (वाया बेंगलुरु)

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव का कहना है कि कोरोना महामारी से जंग के दौरान इस प्रोजेक्ट कि रफ़्तार पर कोई असर नहीं पड़ेगा और भारत जल्द ही इस प्रोजेक्ट को पूरा करेगा।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button