ताज़ा खबरें

भारत का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल दाऊद इब्राहिम अस्पताल में हुआ भर्ती, जहर देने की आशंका 

भारत का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल दाऊद इब्राहिम अस्पताल में हुआ भर्ती, जहर देने की आशंका 

अंडरवर्ल्ड डॉन और मुंबई बम हमले का मास्टर माइंड दाऊद इब्राहिम इन दिनों कराची के अस्पताल में भर्ती होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसे जहर दिए जाने की आशंकाएं जताई गई हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक वह 2 दिन से अस्पताल में भर्ती है। उसे टाइट सिक्योरिटी में रखा गया है।

बताया जा रहा है कि वहां कोई दूसरा पेशेंट मौजूद नहीं है। वहां सिर्फ उसके परिवार के लोग ही जा सकते हैं। इस मामले पर मुंबई पुलिस भी नजर बनाए हुए है। मुंबई में दाउद के रिश्तेदारों से इनपुट्स जुटाने की कोशिश की जा रही है।

हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दाऊद को जहर दिए जाने की खबर काफी हद तक अफवाह हो सकती है। दाऊद की सिक्योरिटी इतनी मजबूत है कि उस तक पहुंचने के लिए किसी भी शख्स को कम से कम 150 लोगों से गुजरना पड़ता है।

गौरतलब है कि दाऊद इब्राहिम भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी है, NIA ने पिछले साल इनामी राशि की लिस्ट जारी की। इसमें दाऊद पर 25 लाख का इनाम रखा गया है। दाऊद को संयुक्त राष्ट्र (यूनाइटेड नेशन्स) भी ग्लोबल आतंकवादी घोषित कर चुका है। यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल ने 2003 में दाऊद इब्राहिम पर 25 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था।

उसके खिलाफ कई राष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा कई मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें मनी लॉन्ड्रिंग का मामला और हथियारों की तस्करी का मामला शामिल है। उसने 1970 में सिंडिकेट डी-कंपनी बनाई थी।

दाऊद इब्राहिम के खिलाफ मुंबई में 1993 में बम धमाके कराने के आरोप भी हैं। इसमें 257 लोग मारे गए थे जबकि 700 लोग घायल हुए थे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button