ताज़ा खबरें

ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ की हालत गंभीर, अब डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में 96 वर्षीय एलिजाबेथ, बकिंघम पैलेस का लाइव दृश्य देखें

ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ की हालत गंभीर, अब डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में 96 वर्षीय एलिजाबेथ, बकिंघम पैलेस का लाइव दृश्य देखें

महारानी एलिजाबेथ के खराब स्वास्थ्य की खबर के बाद ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन सहित उनके परिवार के अन्य सदस्य महारानी से मिलने के लिए स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल पहुंच रहे हैं।

बकिंघम पैलेस का लाइव दृश्य

बकिंघम पैलेस की ओर से बड़ी खबर सामने आ रही है। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की तबीयत इन दिनों नाज़ुक है। उन्हें डॉक्टरों की कड़ी देखरेख में रखा गया है। बकिंघम पैलेस की ओर इस बात की जानकारी दी गई है। बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि महारानी एलिजाबेथ के डॉक्टर उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं और उन्हें डॉक्टरों की देखरेख में रहने की सलाह दी है. बता दें कि इस समय 96 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ कहीं आने-जाने की स्थति में नहीं है, इसलिए वे अपनी मुलाकातें लंदन के बकिंघम पैलेस की बजाय स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में कर रही हैं।

महारानी पिछले कुछ वक्त से बीमार हैं। बकिंघम पैलेस के मुताबिक, उनको episodic mobility की दिक्कत है। इस उम्र के लोगों के साथ यह समस्या होती है। ऐसे में उन्हें चलने और खड़े होने में कठिनाई हो रही है। यही कारण है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने डॉक्टरों की सलाह पर बुधवार को मंत्रियों के साथ होने वाली एक तय बैठक को रद्द कर दिया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button